Ranchi Crime News: रातू में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर मचाया तांडव, जानिए पूरा मामला..

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Crime News: रातू में हथियारबंद अपराधियों का जमकर मचाया तांडव, जानिए पूरा मामला..
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: राजधानी रांची से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित ब्रजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तंडाव मचाया। जहां, उन्होनें एक कारोबारी के घर को निशाना बनाकर करीब 1 घंटे तक लूटपाट की। साथ ही परिवार को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवरत लेकर उड़ गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

परिजनों को बनाया बंधक

Ranchi Crime News: बताया जा रहा है कि, ब्रजपुर निवासी कारोबारी सहदेव साहु के घर पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और घर के सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 1 घंटे तक लूटपाट करते रहें। जब सहदेव के परिवार ने विरोध करने का प्रयास किया तो, उन लोगों ने घर के बुजुर्ग पर हथियार से हमला कर दिया। और नकदी के साथ साथ करीब चार लाख रुपए के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए।

Ranchi Crime News: जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों के भागते ही पीड़ितों ने इसकी सूचना रातू थाने के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान कर, उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी मारी कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article