Jharkhand News: झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड से प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है। जहां, राज्य सरकार ने सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) के अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है। जिसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है।

Jharkhand News: किन-किनको मिला कौन सा विभाग

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, अनुप गर्ग को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धांत कुमार को वित्त विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। आनंद शर्मा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का अवर सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Jharkhand News: इसके साथ ही नाजिश उमर अंसारी को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। और हिमांशु लाल को ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। वहीं, दीप्ति रोहिला को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया तो कृति कामना को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jharkhand News: झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand News: झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

 

Share This Article