JAC Board Exam 2027: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड ने अभी से ही फरवरी में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, संभावित तारीख पांच फरवरी 2027 या फरवरी के पहले सप्ताह से परीक्षाएं शुरु हो सकती हैं।

जिसके लिए 12 नवंबर से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु हो रही है। छात्र बिना विलंब शुल्क 26 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही विलंब शुल्क के साथ चार दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जिसको लेकर जैक ने अधिसूचना जारी कर दी है।

JAC Board Exam 2027: अप्रैल में ही घोषित किए जा सकतें है परिणाम
जैक इस बार फरवरी के अंत तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं खत्म करने की योजना में है। इसके बाद अप्रैल के आखिर तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकायों के रिजल्ट भी घोषित करने की तैयारी में है। जैक के आंकड़ों के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट में राज्यभर से 7.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। पिछले कई वर्षों से परीक्षार्थियों की संख्या इसी के आसपास दर्ज की गई है।
फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरु होगी इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं
JAC Board Exam 2027: फरवरी के अंतिम सप्ताह से आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरु हो जाएंगी। मालूम हो कि, इन कक्षाओं की परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाती है। सरकार ने जैक को स्पष्ट कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट किसी भी हाल में 31 मार्च 2027 से पहले प्रकाशित किया जाना चाहिए।


