Ranchi News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्शन में, राजधानी के मिठाई दुकानों में छापेमारी

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्शन में, राजधानी के मिठाई दुकानों में छापेमारी जारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: दीपावली और छठ महापर्व नजदीक है, ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्शन में है। बता दें, बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में राजधानी रांची के कोकर और बूटी मोड़ स्थित मिठाई दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की। जांच के वक्त अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, ताकि उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

मिठाई दुकानों पर कार्रवाई

वहीं, नियमों के उल्लघंन और दुकानों में गंदगी मिलने पर उन मिठाई दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकीनदारों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।

तुपुदाना चौक के पास से एक्सपायरी दूध और खोवा बरामद

इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुपुदाना चौक के पास स्थित बजरंग स्वीट्स में दबिश दी थी। जहां छापेमारी के दौरान दुकान से एक्सपायरी दूध और खोवा, मिलावटी पनीर और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित रंग भी बरामद हुए। इसके साथ ही मिठाइयां बिना किया लेबल और निर्माण तारीख के उल्लेख के रखी मिलीं। इस दौरान एक्सपायरी सामग्री और प्रतिबंधित रंग मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठित दुकान पर कार्रवाई की।

बता दें, त्योहारों के मद्देनजर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर में जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा सके।

Share This Article