Bokaro News: बोकारो में बड़ा हादसा! कथारा कोलियरी में धंसा कोयले का ढेर

News Aroma Desk
1 Min Read
Bokaro News: बोकारो में बड़ा हादसा! कथारा कोलियरी में धंसा कोयले का ढेर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro News: बोकारो से सुबह-सुबह बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बोकारो में बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार सुबह 4:45 में कोयले का ढेर धंसने से 6-7 लोग धब गए। और तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की पुष्टी बेरमो एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने की।

Bokaro News: तीन महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि, स्थानीय ग्रामीण जलाने के लिए स्टॉकयार्ड में रिजेक्ट कोयला चुन रहे थे। तभी अचानक से ऊपर जमा कोयले का ढेर धंस गया, और इसकी चपेट में 6 महिलाएं और एक पुरुष आ गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास की सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

आवश्यक कार्रवाई में जुटा प्रशासन

Bokaro News: मृतकों की पहचान कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की रुप में हुई है, जबकि तीसरी महिला का नाम नहीं पता चल पाया है। तीनों बांध बस्ती की निवासी बताई जा रही हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गए।

Share This Article