दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान! रांची से बनारस और प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और टाइमिंग

दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची से प्रयागराज रामबाग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, नवंबर में तीन फेरे लगाएगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल का परिचालन नवंबर में तीन-तीन फेरे के लिए किया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हर शुक्रवार शाम 6:25 बजे रांची से खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08639 रांची-प्रयागराज रामबाग स्पेशल नवंबर में 6, 13 और 20 तारीख को शुक्रवार के दिन रांची से रवाना होगी। ट्रेन के खुलने का समय शाम 6:25 बजे निर्धारित किया गया है। अपने सफर के दौरान यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

वापसी में शनिवार सुबह 10:30 बजे प्रयागराज से चलेगी ट्रेन

वापसी के लिए ट्रेन संख्या 08640 प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल 7, 14 और 21 नवंबर को शनिवार के दिन रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग से सुबह 10:30 बजे खुलेगी। वापसी के दौरान ट्रेन वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रविवार रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 22 कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।