जमशेदपुर: छठ महापर्व को लेकर मानगो क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों के साथ इंटरवेल छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। सुधा गुप्ता ने कहा कि प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट पर स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलें, ताकि वे श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व मना सकें।



