सिल्ली में प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर किया बरामद

रांची के सिल्ली स्थित कलुवाडीह गांव में प्रतिबंधित पशु मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिल्ली: रांची जिले के सिल्ली क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु मांस की बिक्री के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला मुरी ओपी क्षेत्र के कलुवाडीह गांव का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की और मौके से मांस के साथ उसे काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए। गिरफ्तार युवकों की पहचान कलुवाडीह निवासी जमील अंसारी, मंजूर आलम और सुलुमजुड़ी निवासी मोहम्मद कुर्बान के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को काफी समय से इलाके में प्रतिबंधित मांस के कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसके बाद मुरी ओपी पुलिस ने कलुवाडीह गांव में छापेमारी की। इस दौरान जमील अंसारी के घर से मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मुरी ओपी पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। हालांकि, बरामद मांस की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जांच के लिए भेजा गया मांस का सैंपल

पुलिस ने बरामद मांस का पशु चिकित्सक और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद मांस किस पशु का है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।