धनबाद में RSS ने सम्मान समारोह में श्री राम सेना को किया सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS धनबाद द्वारा जिला संघ कार्यालय हेडगेवार भवन न्यूकॉलोनी मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समाजिक संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से श्रीराम सेना संगठन धनबाद के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह समेत टीम को संघ द्वारा कोरोना काल तथा वर्तमान में चलाए जा रहे सेवा कार्यों तथा समाजिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालो में श्रीराम सेना की ओर से समाजसेवी पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, गणेश दुबे, चंदन सिंह देव, अमित सिंह, विजय क्षेत्री आदि मौजूद थे।

Share This Article