पहली पत्नी को नागवार गुजरी पति की दूसरी शादी, डेढ़ लाख की सुपारी देकर करवा दी हत्या, ऐसे खुला राज

पलामू में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने भांजे संग मिलकर दी 1.5 लाख की सुपारी, तुलेश्वर महतो मर्डर केस में 4 गिरफ्तार।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Murder Case: झारखंड के पलामू में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

मामला तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानीखुर्द गांव का है, जहां 21 अक्टूबर को 45 वर्षीय तुलेश्वर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, वह चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, तुलेश्वर महतो ने पहली पत्नी उर्मिला देवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज उर्मिला ने अपने भांजे राहुल कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।

आरोप है कि राहुल ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर ट्रक चालक शंकर यादव से संपर्क किया। इसके बाद शंकर ने मनिका के नरेश सिंह को हत्या की सुपारी की रकम दी और तुलेश्वर की हत्या करवा दी।

मामले में पुलिस ने पहली पत्नी उर्मिला देवी, राहुल कुमार, शंकर यादव और नरेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली, दो बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।