नाला : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत नाला विधानसभा क्षेत्र के धँसनिया (भातुडीह) से कालुडीह तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास दुमका से सांसद नलिन सोरेन के साथ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और आधारभूत संरचनाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।



