दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) का दसवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की, जबकि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह में स्नातकोत्तर (पीजी) एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के कुल 38 टॉपरों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, 15 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गयी। कार्यक्रम में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुभकामनाएं दीं।



