तुपुदाना से गायब शराब लदा ट्रक, अंदर चालक का शव बरामद, ट्रक से 80 लाख की शराब गायब

रांची के तुपुदाना से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग के चौपारण में मिला। ट्रक में चालक का शव बरामद हुआ, जबकि करीब 80 लाख की शराब गायब है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तुपुदाना से गायब शराब लदा ट्रक के हजारीबाग के चौपारण इलाके में मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रक के अंदर चालक का शव बरामद हुआ है, जबकि ट्रक में लदी करीब 80 लाख की शराब गायब है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक की हत्या कर शराब लूट ली गई और ट्रक को चौपारण में छोड़ दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।