पटना : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शनिवार को जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री यादव ने पटना प्रवास के दौरान पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कीं।


इस अवसर पर नंद किशोर यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।



