नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटा दी 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी

बाबूलाल मरांडी ने बार-बार खराब हो रही 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी सरकार को लौटा दी। उन्होंने नई गाड़ी नहीं मिलने और सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री से सात दिनों में जवाब मांगा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ टाटा सफारी सरकार को वापस लौटा दी है। उनका कहना है कि गाड़ी बार-बार रास्ते में खराब हो जाती है। श्री मरांडी का कहना है कि इस परेशानी की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों तक कई बार की। लेकिन आठ महीने बाद भी न गाड़ी बदली गई और न समस्या का समाधान हुआ। अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि दिसंबर 2024 में खरीदे गए 17 नए बुलेटप्रूफ वाहनों में से पूर्व मुख्यमंत्रियों को गाड़ी क्यों नहीं मिली? और सबसे बड़ा सवाल- अधिकारियों के बीच गाड़ी बदलने को लेकर ‘ऊपर से रोक’ की चर्चा किसके इशारे पर हो रही है? मरांडी ने इस पूरे मामले में सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले की हालिया दुर्घटना को भी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी को सुरक्षा के लिए दी गई बुलेटप्रूफ टाटा सफारी करीब 13 साल पुरानी है। मरांडी के मुताबिक, यह गाड़ी कई बार सफर के दौरान खराब हो चुकी है। उन्होंने 21 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। उस समय भी उन्होंने सवाल उठाया था कि जब सरकार ने दिसंबर 2024 में 17 नए बुलेटप्रूफ वाहन खरीदे हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुरानी गाड़ियों से क्यों चलना पड़ रहा है। मरांडी ने अपने ताजा पत्र में बताया है कि उनकी गाड़ी बदलने की मांग पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ। उनके काफिले में सुरक्षा जवानों के लिए इस्तेमाल की जा रही तीन जिप्सियों की हालत भी खराब है। ये गाड़ियां चार लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।