तिरुवनंतपुरम : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के कई साल पहले केरलम के लोक निर्माण विभाग में सचिव रहने के दौरान एक सड़क परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में ठेकेदार वी. ओ. साजन सोमवार को यहां सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के समक्ष पेश हुए।
कोल्लम जिले के चदयमंगलम निवासी साजन यहां मुत्तथरा स्थित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय पहुंचे।



