बारिपदा (ओडिशा): ओडिशा में मयूरभंज जिले के जंगल में सोमवार को एक हाथी ने एक आदिवासी को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोशीपुर थानाक्षेत्र में बांदीरापोशी गांव के पास लालमोहन नायक (55) शौच के लिए नजदीक के जंगल में गया था और वहां उसका सामना हाथी से हो गया। पुलिस के अनुसार वनकर्मी गंभीर रूप से घायल नायक को अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है ।पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए करांजिया उपमंडल अस्पताल ले जाया गया है।



