एलएंडटी को 2500 करोड़ का ठेका मिला

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 1,000 से 2,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। परियोजना में 15.1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट और दस स्टेशन बनाए जाएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये तक का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोराकी तक कुल 15.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट (जमीन से ऊपर ऊंचे पुलनुमा मार्ग) का आंशिक डिजाइन तथा निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, वास्तुशिल्पीय साज-सज्जा सहित 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।