Homeविदेशशिकागो में पॉप अप पार्टी में 15 को लगी गोली

शिकागो में पॉप अप पार्टी में 15 को लगी गोली

Published on

spot_img

शिकागो: अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित एक पॉप अप पार्टी में कम से कम 15 लोगों को गोली लग गई है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

शिकागो ट्रिब्यून के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, यह गोलीबारी रविवार को सुबह 4.40 बजे एक बिजनेस फेसिलिटी सेंटर में हुई, जो न केवल एक टो कंपनी के रूप में संचालित है, बल्कि यहां पॉप अप पार्टी जैसे समारोहों के आयोजन के लिए जगह भी दी जाती है।

इस गोलीबारी में एक 31 वर्षीय महिला, एक 39 वर्षीय पुरूष की मौत हो गई है। इनके अलावा, जिन अन्य लोगों को गोली लगी है उनकी उम्र 20 से 44 के बीच में है।

शिकागो पुलिस का मानना है कि यह गोलीबारी किसी गैंग से संबंधित है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इसमें शामिल रहे हैं।

शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बाद में कहा, घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद हुई है।

हमारे जासूस इसकी जांच कर रहे हैं। वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कई उपस्थित गवाहों की अभी भी सर्जरी जारी है इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो पाई है।

आगे चलकर पता चलेगा कि ऐसा किस मकसद से किया गया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...

हिमालय की चोटियों पर ‘तूफानी तालमेल’!, भारतीय सेना और वायुसेना ने किया महायुद्धाभ्यास

Indian Army and Air Force conducted military exercise: भारतीय सेना और वायुसेना ने अरुणाचल...

खबरें और भी हैं...