HEC में मजदूरों का बड़ा आंदोलन, 17 नवंबर को आठों यूनियनें करेंगी मुख्यालय का घेराव

रांची स्थित HEC में बकाया वेतन और कैंटीन समेत अन्य मांगों को लेकर भड़का मजदूरों का आक्रोश, 17 नवंबर को आठों यूनियनें करेंगी मुख्यालय का घेराव।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर HEC यानी हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन से सामने आ रही है। कंपनी की मौजूदा स्थिति और मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है।
हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) समेत आठों यूनियनों ने 17 नवंबर को HEC मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है।

यूनियनों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे लंच के समय मजदूर एकजुट होकर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में समय पर वेतन का भुगतान, बकाया वेतन जारी करना और कैंटीन व्यवस्था को दुरुस्त करना शामिल है।

यूनियनों ने सभी मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने और HEC को बचाने की अपील की है।

अब देखना होगा कि 17 नवंबर को होने वाले इस प्रदर्शन के बाद HEC प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।