

Chatra News: चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने मंगलवार को पांच फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। साथ ही सभी आरोपियों को न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गयी है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है मामला
पुलिस ने जिन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है, उनमें बरैनी के सिरम बजरमरी गांव निवासी संजय यादव उर्फ टुनी यादव, कदले तिलैया गांव निवासी लालू गंझू, पटेर गांव निवासी परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू और बिनोद कुमार शामिल हैं।
थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं।
एक माह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्हें एक माह के अंदर न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Contents


