नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले एक वकील के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई का अनुरोध करने वाली ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ की याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ ने वकील से जवाब मांगा।



