पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना कांड संख्या 236/2026 के तहत पनेरीबांध गांव निवासी शान नवाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं, चैनपुर थाना कांड संख्या 75/2025 में पुलिस ने हत्या के आरोपियों संजय लोहार और जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बारियातू गांव के निवासी बताए गए हैं।
धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी भी पकड़ा गया
इसके अलावा चैनपुर थाना कांड संख्या 223/2025 में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पांकी थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी गिरेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में विभिन्न आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।


