एचईसी को बंद करने की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार : कैलाश यादव

एचईसी की बदहाली को लेकर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्मचारियों के बकाया वेतन और संस्थान के भविष्य पर सवाल उठाए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता सह एचइसी नागरिक परिषद अध्यक्ष कैलाश यादव ने एचईसी की बदहाली को लेकर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बीते 32 -34 महीनों से एचईसी के कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा है। पर केंद्र की मोदी सरकार आंख में पट्टी बांध कर सोयी है। श्री यादव ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार काफी मजबूत है। रांची लोकसभा सहित झारखंड से अनेकों लोग लोकसभा और राज्यसभा सांसद के रूप प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बावजूद एचईसी की बदहाली पर सभी चुप है। मतलब स्पष्ट है कि एचईसी के जीर्णोद्वार को लेकर केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक सुनियोजित योजना के तहत एचईसी को बंद करने की दिशा में काम कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।