रांची : झारखंड की पत्रकारिता जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा का शुक्रवार सुबह रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद राजीव कुकरेजा को इलाज के लिए रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ दिन पहले उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स स्थानांतरित कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। राजीव कुकरेजा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के साथ काम किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।



