जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार अनिस खान को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 37 वर्षों के लंबे योगदान के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से सम्मानित किया गया। बिरसा के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2026 के दौरान उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अनिस खान हिंदुस्तान अखबार से जुड़े हैं और जमशेदपुर के जाने-माने वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। अपने लंबे पत्रकारिता सफर में उन्होंने अपराध से जुड़ी खबरों के साथ-साथ जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। निष्पक्ष क्राइम रिपोर्टिंग, अनुभव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

सम्मान समारोह में उनके दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण और समर्पित पत्रकारिता योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि उनका अनुभव और काम नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को पहचान देने और पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में दिया गया।


