Dhanbad News: अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 40 टन कोयला जब्त

News Aroma Desk
2 Min Read
Dhanbad News: अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 40 टन कोयला जब्त
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News: धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए BCCL ने जीरो कोल लीकेज पॉलिसी के तहत बड़ी कार्रवाई की है। BCCL की CISF इकाई ने कंपनी के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ ने करीब 40 टन कोयला, एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल जब्त की।

16 संवेदनशील स्थलों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, CISF ने एक विशेष टीम गठित कर BCCL के 16 संवेदनशील स्थलों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान एरिया-1 बरोरा, एरिया-3 गोविंदपुर, एरिया-4 कतरास, एरिया-6 कुसुंडा, एरिया-9 बस्ताकोला और एरिया-10 जेलगोरा में जैसे क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से जमा किए गए 40 टन कोयले को जब्त किया गया। इसके साथ ही कोयले की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

छह अवैध मुहानों की भी भराई कराई गई

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए BCCL के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए छह अवैध मुहानों की भी भराई कराई गई। बताया गया कि, कंपनी के इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन और कोयले की चोरी पर लगाम लगाना है। जांच अभियान के दौरान CISF की टीम ने कुल 81 वाहनों की जांच भी की। वहीं, कंपनी की ओर से संवेदनशील इलाकों में निगरानी और जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Share This Article