भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वह कटक में बालि जात्रा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी। इसके बाद शाम को कटक पहुंचकर वह वार्षिक व्यापार मेले बालि जात्रा का उद्घाटन करेंगी।



