रांची : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु इक्कीसो महादेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूरे नदी तट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।



