नई दिल्ली : कोहिमा के लोक भवन में बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव से नागालैंड कैडर के आईपीएस (परिवीक्षाधीन अधिकारियों) देवेश पराशर, हर्षित श्रीवास्तव, कुलकर्णी अनिकेत लक्ष्मीकांत और सौरव कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा के उच्च आदर्शों के प्रति अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। श्री यादव ने भरोसा जताया कि ये युवा अधिकारी अपनी प्रतिभा एवं समर्पण से नागालैंड की शांति, सुरक्षा और सुशासन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Also read:दलाई लामा को लुटियंस जोन में मिला सरकारी बंगला


