रांची : एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने एचईसी के माली हालत पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि एचईसी को रिवाइवल पैकेज देकर बचाया जाए। उन्होंने बुधवार को कहा कि एचईसी मदर इंडस्ट्रीज है और एशिया का सबसे बड़ा भारी उद्योग कारखाना है। केंद्र सरकार को विशेष रिवाइवल पैकेज देकर इसे बचाने का ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचईसी के लंबे कार्यकाल में कंपनी की कई बार माली हालत खराब हुई है और यह BIFR में भी जा चुकी है। लेकिन मातृ उद्योग होने के कारण पूर्ववर्ती सरकारों ने विशेष रिवाइवल पैकेज देकर बराबर पहल की और इसे बचाया।



