रांची : झारखंड संवेदक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलम गार्डन मोराबादी में शुक्रवार को आहूत की गई है। बैठक में झारखंड संवेदक संघ को मजबूत करने के अलावा रॉयल्टी एवं अन्य समस्याओं को लेकर गहन विचार विमर्श होगा। इस दौरान आम सभा की शुरुआत दिन के 11:00 से होगी। सबसे पहले सभी संवेदकों का रजिस्ट्रेशन जिसका कार्य रितेश कुमार और अजीत कुमार गुप्ता देखेंगे। कार्यक्रम में संवेदक अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे।



