भाजपा का संविधान गौरव दिवस राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन : राकेश सिन्हा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के संविधान गौरव दिवस आयोजन पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान पर आत्ममंथन की नसीहत दी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा का संविधान गौरव दिवस मनाना राजनीतिक पाखंड, दोहरे चरित्र और जनता को गुमराह करने की कवायद से अधिक कुछ नहीं है। संविधान के प्रति सम्मान का प्रमाण आयोजन, भाषण, फोटो और राजनीतिक प्रचार से नहीं, बल्कि संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को सुरक्षित रखने से मिलता है।

जो राजनीतिक दल सत्ता में रहते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, विपक्ष की आवाज, नागरिकों के अधिकार और संवैधानिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े होने की परिस्थितियां पैदा करे, उसे संविधान गौरव दिवस मनाने से पहले अपने राजनीतिक आचरण का आत्ममंथन करना चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।