नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देशों पर काम करने को गंभीरता से लेते हुए कार्तिगई दीपम संबंधी अपने 20 नवंबर के आदेश के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मदुरै के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किये।
शीर्ष अदालत ने अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के न्यासी मंडल को निलंबित कर दिया और उच्चिपिल्लैयार मंडपम में प्रज्वलित दीप की लौ से शनिवार को तिरुप्परनकुंद्रम के दीपथून पर दीप प्रज्वलित करने का आदेश दिया।



