प्रदेश राजद के रांची जिला महिला विंग की अध्यक्ष बनीं ऊषा यादव

ऊषा यादव को रांची जिला राजद महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने प्रखर नेत्री ऊषा यादव को रांची जिला राजद के महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री यादव ने उन्हें शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर संजय सिंह यादव ने कहा कि ऊषा यादव एक कर्मठ, लगनशील शिक्षित एवं काफी प्रखर महिला नेत्री हैं। पार्टी ने इन्हें जिला महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत कर मान सम्मान दिया है। उम्मीद है कि ये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा और नीति सिद्धांत को मजबूत करेंगी। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि ऊषा यादव बीजेपी महानगर में उपाध्यक्ष के पद पर थीं लेकिन राजद में शामिल होने के बाद पार्टी ने जिला राजद महिला अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें सम्मान दिया है। उनके मनोनयन पर राजद नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

Also read:भाजपा में झूठ और आधी-अधूरी जानकारी देने वाले नमूने भारी, प्रवक्ता पहले तथ्यों की जानकारी हासिल करें, फिर कांग्रेस पर सवाल उठाएं : राकेश सिन्हा

Share This Article