सहपाठी के साथ स्कूल से निकली थी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को जेवीएम श्यामली स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल के गेट से ही कहीं चली गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली, तो डोरंडा थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरते से लेते हुए तत्काल छात्रा की तलाश में जुट गई।

Read more- Ranchi News: स्कूल के पास से 8वीं की छात्रा युवक के साथ हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस
गुप्त सूचना के आधार पर मिला छात्रा का लोकेशन
पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर छात्रा का कहां है, उसका पता लगाया। जांच में सामने आया कि, वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है। इसके बाद रांची पुलिस की विशेष टीम ने वहां पहुंचकर छात्रा को सुरक्षित बरामद किया। शिकायत मिलने के महज 18 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
परिजनों ने सहपाठी पर लगाया छात्रा को बहलाने का आरोप
छात्रा के परिजनों ने उसके सहपाठी पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से पुलिस तत्काल जांच में जुट गई। वहीं, छात्रा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रयागराज की बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुलिस उसे रांची ले आई। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।


