रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में देवकमल हॉस्पिटल के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बनहौरा गांव निवासी अमन बारला और आशीष तिर्की के रूप में की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से इलाके में आवागमन बाधित हो गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस टीम आक्रोशित लोगों को शांत कराने और समझाने का प्रयास कर रही है।
Also read:रजरप्पा मंदिर जा रहे एक ही परिवार के 14 लोग हुए हादसे का शिकार, 13 की मौत, एक गंभीर


