दुमका : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत मुरीडीह में महान समाजसेवी और मानवतावादी ठक्कर बापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठक्कर बापा ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी एवं वंचित समाज की सेवा और उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। ठक्कर बापा जी को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


