फूल माला पहना कर किया नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: गरीबों की सहायता के लिए झारखंड एकता मंच हर समय तत्पर है। यही वजह है कि आज इस पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों में उत्सुकता भी है।

यह बात मंगलवार को शहर के होटल ट्रीट में आयोजित बैठक में केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह ने कही। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने किया।

संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह, केंद्रीय सह संयोजक तुलसी प्रसाद कुशवाहा एवं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सरोज सिंह शामिल हुए।

इस बैठक में झारखंड एकता मंच के केंद्रीय कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें राजू राठौर को केंद्रीय संगठन मंत्री, अर्जुन सिन्हा को केंद्रीय सचिव, प्रशांत झा को केंद्रीय सलाहकार एवं बैजू गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी का पद दिया गया।

सभी नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय संयोजक ने फूल माला पहना कर किया।

साथ ही निर्णय लिया गया की झारखंड एकता मंच की महिला समिति का केंद्रीय विंग बनाया जाएगा। इसमें बहुत जल्द महिला केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।

साथ ही निर्णय लिया गया कि पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तमाम प्रखंड समिति, जिला समिति एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

साथ में यह भी निर्णय हुआ कि अब केंद्रीय समिति के मासिक बैठक में जितने भी केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे उन्हें सहयोग राशि, सहयोग शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

इससे समाज के हर एक गरीब गुरबों की तत्काल मदद की जा सके।

केंद्रीय समिति के एक दिवसीय बैठक की कार्यक्रम में झारखंड एकता मंच के क्रियाकलापों से खुश होकर कई युवा आज झारखंड एकता मंच की सदस्यता ग्रहण किए।

जिसमें संजीत कुमार मुंडा, लल्लू रजवार, गोपाल मुंडा, हरिता बेदीया, प्रभु मुंडा, सुबोध बेदिया शामिल हैं। इन सभी का झारखंड एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह, केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।

आजाद सिंह ने कहा कि झारखंड एकता मंच हर गरीब गुरबों शोषित पीड़ित एवं समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों के लिए उनके हर समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं।

केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बल पर रामगढ़ जिला के तमाम प्रखंड में अपना संगठन खड़ा कर चुका है। साथ ही झारखंड एकता मंच में महिलाओं का रुझान भी देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में झारखंड एकता मंच पूरी तरह युवा पीढ़ी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। हम लोग समाज के लोगों के लिए निस्वार्थ भावना से काम करते हैं।

बैठक में झारखंड एकता मंच के केंद्रीय सचिव विश्वनाथ साह, केंद्रीय सचिव सूरज शर्मा, केंद्रीय सचिव दीपक सिंह टाइगर, केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोरी वर्मा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अतुलेश सिंह, जिला अध्यक्ष सूरज जयसवाल, जिला महासचिव इम्तियाज अंसारी, केंद्रीय सूचना मंत्री सतीश गुप्ता, सदयस्ता प्रभारी हरेंद्र राय, केंद्रीय सदस्य नंदू महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article