रांची के सभी पंचायतों में टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष अभियान के तहत कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगेगा। इस क्रम में इस माह की 20, 21, 23, 24, 26, 27 तारीख को पंचायतों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उपायुक्त ने इसके लिए प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

साथ ही दंडाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बीपीएम, डीपीएम तथा जेएसएलपीएस के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर समुचित माइक्रो प्लानिंग, योग्य लाभुकों को पूर्व चिन्हित करते हुए नजदीकी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने का प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Share This Article