रांची में सभी निजी अस्पताल तय दर पर ही करें कोविड मरीजों का इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय में रांची के सभी निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निजी अस्पतालों को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी निजी अस्पतालों से बारी-बारी बेड की उपलब्धता, आईसीयू और वेंटीलेटर आदि की जानकारी ली।

उपायुक्त ने सभी निजी अस्पताल के संचालकों-प्रतिनिधियों को अस्पताल में भर्ती होने वाले और डिस्चार्ज होने वाले कोविड-19 मरीजों का डेटा फैसिलिटी ऐप में अपडेट करने का निर्देश दिया।

साथ ही कहा कि किसी भी मरीज का इलाज ससमय शुरू करें। जांच के नाम पर किसी की जान नहीं जानी चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि निजी अस्पताल होटल के साथ समन्वय स्थापित कर टाई-अप कर सकते हैं।

बैठक के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी समीरा एस ने कहा कि सभी निजी अस्पताल तय दर पर ही कोविड मरीजों का करें इलाज।

उन्होंने मरीजों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उम्र का भी ब्यौरा रखने का निर्देश दिया ताकि प्लाज्मा की आवश्यकता होने पर उससे संपर्क किया जा सके।

उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि सभी निजी अस्पताल मरीजों की इलाज के तय किये गये दर का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग इसकी माॅनिटरिंग कर रहा है।

बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू उत्कर्ष गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी श्वेता वेद एवं विभिन्न निजी अस्पतालों के संचालकों-प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article