देवघर डीसी ने ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व संक्रमित मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों में प्रयुक्त होने वाले ऑक्सीजन सिलिंडर को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रिफिलिंग कर प्रयोग में लाने को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

उन्होंने जसीडीह स्थित निर्माता बिहार गैस लिमिटेड को भी आदेश दिया है कि उनके द्वारा विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन सिलिंडर को प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उनका स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सके।

गौरतलब है कि देवघर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाये रखने को लेकर कार्य कर रही है।

Share This Article