सुहागरात के दिन आया बुखार, 72 घंटे बाद कोरोना से दूल्हे की टूटी सांसें

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ब‍िजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना महामारी ने 72 घंटे में ही एक दुल्हन की खुशियों को छीन लिया।

कोरोना से संक्रमित दूल्हे की विवाह के 2 दिन बाद ही मौत हो गई।

विवाह के बाद अपने घर पहुंचने पर दूल्हे अर्जुन को बुखार आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीसरे दिन उपचार के दौरान उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी बबली के साथ हुई थी।

अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ गई और जयमाला-फेरों की रस्में खुशी-खुशी पूरी करने के बाद शाम को 7 बजे के आसपास बारात दुल्हन के साथ विदा कर दी गई।

बारात बिजनौर पहुंच गई, लेकिन सुहागरात को ही दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आ गया।

जिसके बाद उसे जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जांच रिपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई।

इसके बाद दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया, लेकिन उपचार शुरू होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 29 अप्रैल को सुबह अर्जुन की मौत हो गई।

दूल्हे की मौत का समाचार मिलते ही लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में कोहराम मच गया और नई-नवेली दुल्हन पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

Share This Article