वुहान के अधिकारियों को फ्रोजन फूड पर मिला COVID-19

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वुहान: चीनी शहर वुहान में प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि इम्पोर्ट किए गए फ्रोजन फूड के तीन पैकेटों में कोविड-19 के वायरस पाए गए।

ज्ञात हो कि वुहान ही वह शहर है, जहां से नोवेल कोरोनावायरस के फैलने की बात कही गई है।

यहां के म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन के शनिवार को दिए बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहां के रेफ्रिजेरेटेड वेयरहाउस में ब्राजील से आयातित फ्रोजन बीफ के दो नमूने और एक अन्य वेयरहाउस में वियतनाम से आयातित रखे फ्रोजन बासा फिश से एक नमूने लिए गए।

स्थानीय अधिकारियों ने इन सभी उत्पादों को सील कर क्वॉरंटाइन कर दिया और इन खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाले कर्मियों पर न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किया। फिलहाल अब तक सभी नतीजे नेगेटिव आए हैं।

जिन फ्रोजन फूड्स के नमूनों में वायरस पाए गए हैं, उन्हें बाजार में आने से फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। चीन द्वारा आयातित भोजनों के माध्यम से कोविड-19 के संचरण को रोकने के प्रयासों तेजी लाया गया है।

Share This Article