Homeझारखंडझारखंड के मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट्स को राहत, एप के जरिए...

झारखंड के मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट्स को राहत, एप के जरिए घर बैठे मिलेंगे तमाम फैसिलिटीज ; 3 दिसंबर तक करा लें रजिस्ट्रेशन

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: कोरोना काल में जब सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं, तब इसका असर सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर पड़ा है।

लेकिन अब ऐसे स्टूडेंट्स को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, झारखंड के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स अब एप के जरिए पढ़ाई करेंगे।

नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षा के लिए लर्नेटिक एप उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके जरिए ऑडियो, वीडियो, मॉडल क्वेश्चन-आंसर एवं ई-बुक समेत अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों को घर बैठे उपलब्ध कराई जाएंगी।

Jharkhand Cm Hemant Soren News Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Has Received Death Threats - झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, मेल लिखकर कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिसंबर को यह एप लॉन्च करेंगे।

Teaching Happiness among Elementary Students - Output Education

ई-बुक, ऑडियो-वीडियो कंटेंट अवेलेबल

झारखंड में शिक्षा विभाग की ओर से मैट्रिक-इंटर के छात्रों के लिए लर्नेटिक एप बनाया गया है। इसमें ई-बुक, संशोधित सिलेबस, डिजिटल कंटेंट, ऑडियो-वीडियो, मॉडल प्रश्न पत्र, उनके उत्तर सभी एक ही प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हैं।

पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसमें अभ्यास प्रश्न के साथ-साथ विद्यार्थियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट भी देखी जा सकती है।

HPBOSE Class 12 Results 2017 Declared at hpbose.org: check HP Board results online now | India.com

तीन दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करा लें

लर्नेटिक एप में विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी आदेश में तीन दिसंबर तक इस एप में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन में आईसीटी योजना के तहत कार्यरत स्कूल को-ऑर्डिनेटर व आईसीटी अनुदेशक विद्यार्थियों को तकनीकी सहायता करेंगे।

सभी शिक्षकों को शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। कोरोना महामारी में ये एप छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए काफी मददगार साबित होगा।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...