सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस बल के जवान की मौत, दूसरा घायल ; दोनों जा रहे थे रामगढ़

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के समीप हुए सड़क दुर्घटना में जामताड़ा थाना के आईआरबी पुलिस बल के जवान की मौत हो गयी। जबकि एक जवान घायल हो गया।

घटना शनिवार की देर रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि जामताड़ा थाना में पदस्थापित आईआईआरबी पुलिस जवान सुनील कुमार मेहता 25 वर्ष व आईआरबी जवान प्रतीक कुमार जो कि अपाची बाइक पर दोनों सवार होकर जामताड़ा से रामगढ़ जा रहा था।

इसी क्रम में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के समीप एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गया और बाइक-ट्रक से टकरा कर दोनों पुलिस जवान दूर जा गिरे।

जिससे बाइक चला रहे सुनील कुमार मेहता (25) दुबे मुहल्ला थाना ठाकुरबाड़ी जिला रामगढ़ की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि चतरा के पुलिस जवान प्रतीक कुमार घायल हो गए।

सूचना पर थाना के एएसआई रजनीश कुमार पहुंचे तथा घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में कर थाना लाया गया।

जहां देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के बाद जामताड़ा में आईआरबी बटालियन भेज दिया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान बगोदर में हादसा हो गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस जवान के परिजनों को दे दी गई।

Share This Article