गुरुनानक देव पवित्र आत्मा, ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि, महापुरुष व महान धर्म प्रवर्तक थे: रामेश्वर उरांव

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव और जैन धर्मावलम्बियों के पावन दिवस पर राज्यवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

उरांव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही दीप दान का विशेष महत्व होता है, हालाकि लोग गंगा ना जा पाने की स्थिति में किसी भी नदी के तट पर डुबकी लगाने के बाद बहते पानी में दीप दान करते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव पवित्र आत्मा, ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि, महापुरुष व महान धर्म प्रवर्तक थे।

गुरु नानक देव की मृत्यु के बाद से हर वर्ष हिंदू और सिख धर्म के अनुयायी कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन उनकी याद में प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

प्रकाश पर्व के दिन ही हर वर्ष देव दिवाली मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का जैन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

यह त्योहार देश की बहुधार्मिक संस्कृति की एकजुटता को प्रदर्शित करता हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी हिन्दू,सिख और जैन धर्म के पावन दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का आज बड़ा ही महत्व है। आज के दिन आस्था और विश्वास के लिए लैग गंगा स्नान करते हैं और दीप जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण के लिए प्रार्थना करते हैं।

Share This Article