प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर किया नमन 

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव जी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैं श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करता हूं।

उनके विचार हमें समाज की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

उल्लेखनीय है कि आज गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व है।

Share This Article