Homeझारखंडझारखंड : कोरोना से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

झारखंड : कोरोना से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के हरली पंचायत पेटो गांव में एक ही घर से 14 दिनों के अंदर तीन लोगों की मौत हो गईं।

14 दिनों के अंदर पेशे से शिक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी और उनके पिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि मंजू देवी का मायका सिलवार था, जहां उनकी मां कोरोना संक्रमित थी।

वह अपनी मां की देखभाल करने मायके चली गयी, इलाज के दौरान उसकी मां का देहांत हो गया।

इस बीच मंजू देवी और उनके पति खुद संक्रमित हो गए।

इलाज के लिए उनके परिजन उन्हें बोकारो ले गए, जहां छह मई को मंजू देवी की मौत इलाज के दौरान हो गई।

इसके बाद 13 मई को नंदकिशोर के पिता हरदू महतो की भी मौत हो गई।

अभी उनका क्रियाकर्म चल ही रहा था कि 19 मई को नन्दकिशोर की भी मौत हो गई। वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़वार में शिक्षक पद पर कार्यरत थे।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार, 528 मरीज स्वस्थ हुए

झारखंड में कोरोना लगातार कमजोर हो रहा है। पिछले सात दिनों से प्रतिदिन जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार, 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 1हजार, 894 नए केस ही  मिले हैं।

वैसे राज्य में कोरोना से 53 मरीजों की मौत हो गई है।

मृतकों में रांची से 14, बोकारो से 11, देवघर से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से छह, गढ़वा से चार, गोड्डा से एक, गुमला से दो, हजारीबाग से पांच, पलामू से दो, रामगढ़ से एक और सरायकेला से दो मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 251,बोकारो से 139,चतरा से18,देवघर से 75 और धनबाद से109 मरीज मिले हैं।

इसी तरह  दुमका से चार,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 241,गढ़वा से48, गिरिडीह से 64,गोड्डा से 20 और गुमला से 56 नए मरीजों की पहचान हुई है।

हजारीबाग में 102 ,जामताड़ा में 22, खूंटी 50,कोडरमा  97,लातेहार 63 और लोहरदगा में39 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश के पाकुड़ जिले से 11, पलामू से 66,रामगढ़ से 84,साहेबगंज से 24,सरायकेला से46, सिमडेगा से 82और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 183 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 3 लाख, 22 हजार, 828 हो गया हैं। इनमें 28 हजार, 841सक्रिय केस हैं।

राज्य में कुल 2 लाख, 89 हजार, 333 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 4 हजार, 654मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 89.62प्रतिशत है। 

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 251 नए केस मिले हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार, 744 है। इस दौरान रांची में 1 हजार, 200 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 82 हजार, 636 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 75 हजार, 437 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...