Homeझारखंडझारखंड : नाबालिग प्रेमी जोड़े का फंदे से लटक इमिली लाश, लड़की...

झारखंड : नाबालिग प्रेमी जोड़े का फंदे से लटक इमिली लाश, लड़की के मांग में भर रखा था सिंदूर

Published on

spot_img

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के पोचोयबेड़ा गांव में नाबालिग प्रेमी युगल की खुदकुशी से ग्रामीण सकते में हैं। दोनों उसी गांव के हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रसी टोला की मीनू मरांडी (15) तथा शिवलाल किस्कू (16) शनिवार की रात गांव के बाहर कटहल के पेड़ से फंदा लगाकर इकठ्ठे आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही गमछे से लटकी मिली।

सुबह लोगों ने दोनों को पेड़ से लटकता देख फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

मीनू के बड़े भाई ताला मरांडी की 18 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गया हुआ था। ताला से बड़ा एक और भाई मानवेल मरांडी गांव में एक भोज में व्यस्त था। शनिवार को भी गांव में भोज था।

भोज के बाद सभी सो गए फिर मीनू के बारे में रविवार को सुबह पता चला। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा सदल बल मौके पर पहुँचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कोई पांच महीने के दौरान जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...